विपुल पंचाल, झाबुआ
झाबुआ जिले में पल्स पोलियो अभियान दौरान प्रत्येक गांव में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के किशोर किशोरी साथियों ने आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ वॉलिंटियर की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी गांव में बूथ पर शून्य से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने में मदद की एवं गांव के फलियों में जाकर बच्चो के परिवारों को पोलियो बूथ पर जाने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत प्रत्येक आशा के साथ एक किशोर एवं एक किशोरी साथिया का चयन कर प्रशिक्षित किया गया है जो किशोर किशोरी स्वास्थ्य के साथ साथ स्वास्थ्य की अन्य गतिविधियों में भाग लेकर समुदाय में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। पल्स पोलियो अभियान के पूर्व तैयारियों को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयपाल सिंह ठाकुर. जिला टीकारण अधिकारी डॉ. राहुल गणावा एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजाराम खन्ना के मार्गदर्शन में सभी टीमों द्वारा तैयारियों को पूर्ण किया गया । समस्त जिला अधिकारियों की देखरेख में प्रवीण यादव एवं परियोजना समन्वयक अजहर उल्ला खान ने फील्ड में कार्यरत सभी साथियों कार्यों को देखा एवं प्रोत्साहित किया। साथियो की इस पहल से पल्स पोलियो अभियान को गति मिल रही है एवं किशोर किशोरी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर अभियान को सफल बना रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *