जितेंद्र वर्मा, जोबट मजदूरी गए लोगो से बिछड़ गया था बालक संजय, महाराष्ट्र के नागपुर पुलिस ने संभाला और सोशल मीडिया पर एक मेसेज वायरल कर खोजने की कोशिश की, बालक छोटा था लेकिन अपने गांव जिले तहसील का नाम बता पाया। उसी आधार पर सोशल मीडिया पर एक मेसेज वायरल किया गया था, मेसेज प्राप्त होते ही रमेश डावर ने बालक के परिवार को सूचना दी और साथ ही वायरल मेसेज पर संपर्क कर नागपुर में होने की पुष्टि करने के बाद उसे लेने के लिए महाराष्ट्र की ओर निकल गए, जब महाराष्ट्र के नागपुर पहुंचे तो बालक संजय के चेहरे पर खुशी लोट आई, परिजन भी काफी खुश हुए, ऐसे कार्यों में हमेशा सक्रिय रहने पर ग्राम वासी भी बहुत खुश हुए। Post navigation एकलव्य स्कूल के प्राचार्य को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते पकड़ा कन्या आश्रम में पढ़ने वाली छात्रा की मौत, पुलिस जांच में जुटी