रितेश गुप्ता, थांदला परशुराम जयन्ती के दो दिवसीय समारोह में दूसरे दिन नगर में भव्य शोभायात्रा ब्राह्मण समाजजनों द्वारा निकाली गई। ढोल-ताशे, अश्व, बग्घी, भगवा ध्वज लिए युवा व एक जैसे परिधान में महिलाएं शोभायात्रा मे प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहे। श्री अष्ट हनुमान मंदिर से निकली शोभा यात्रा प्रमुख चौराहो व मार्गो पर गरबा रास करते हुए ब्राह्मण समाज की धर्मशाला पंहुचा जहां समाजजनों हेतु महाप्रसादी का आयोजन किया गया। नगर में पहली बार परशुराम जयंती पर इतना भव्य आयोजन किया गया जिसमे दो दिवसीय आयोजन हुए व दो बार नगर भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई जिसमें थांदला नगर के अलावा अंचल के ब्राह्मण समाज जन शामिल हुए। शोभा यात्रा का नगर मे जगह जगह हुआ स्वागत आजाद पिपली गणेश मित्र मंडल पंकज चोरडिया ओर यश वोहरा मित्र मंडल ,ब्लड बैंक थांदला ,मनीष बघेल मित्र मंडल ,चमन चौराहा परिवार,लायंस क्लब थांदला ,श्री संघ थांदला युवा मोर्चा थांदला नरसिंह मंडल थांदला द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया ) Post navigation संगठन की मजबूती व एकता से ही समाज आगे बढ़ता है- पंडित योगश्वर शास्त्री चुनाव आयोग के निर्देशन के बाद राजनीतिक पार्टियों का प्रचार में शोरगुल नदारद, साइलेंट प्रचार में जुटे प्रत्याशी