ट्वीट के माध्यम से ऊर्जा मंत्री को बताई आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी समस्या…

May
शालू रामसिंह मुणिया@परवलिया
मध्य प्रदेश बाह्स्रोत विधुत कर्मचारी सगंठन ने आज ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिह तोमर को बिजली विभाग मे कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारीयो ने अपनी समस्याओं को लेकर ट्विटर के माध्यम से आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं से ऊर्जा मंत्री को अवगत कराया गया। जिसमे बिजली विभाग के हर जिले से संगठन के समस्त पदाधिकारीयो व कर्मचारी द्वारा उर्जा मन्त्री को हजारों ट्वीट किये व कर्मचारियों के साथ शोषण व भेदभाव खत्म करने का अनुरोध किया जो कर्मचारीयो की समस्या पर बने पोस्टर बैनर ध्यानाकर्षण का केन्द्र रहा।
मध्य प्रदेश बाह्स्रोत विधुत कर्मचारी सगंठन के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री दिनेश पाटीदार ने जानकारी देते हुये। बताया कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिव राजपूत के आह्वान पर प्रदेश भर के कर्मचारियों ने ट्वीट कर मांगो के संबंध में मंत्री जी को ध्यान आकर्षित करवाया जा रहा है। साथ बताया की रात दिन हर मौसम में हमारे द्वारा कार्य किया जा रहा है। फिर भी हमारी मांगे पूरी नही की जा रही है। साथ ही कहा गया की सरकार हमारी मांगे पूरी करे नही तो आउटसोर्स कर्मचारियों द्वारा मजबूरन आन्दोलन का रुख अपनाना पड़ेगा।
झाबुआ लाइव से बातचीत श्री पाटीदार ने बताया कि हम आपके माध्यम से सरकार से निवेदन करते कि कई वर्षो से आर्थिक,मानसिक,व शारीरिक शोषण के शिकार हम आउटसोर्स कर्मचारियों कि मांगे अविलंब मानी जाये।
मांगे नही मानी गई तो हमें आने वाले समय मे प्रदेश भर के कर्मचारियों द्वारा रोड पर उतरकर आंदोलन हड़ताल इत्यादि करेंगे। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की प्रमुख मांगे इस प्रकार है-
1,आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को बिजली कम्पनी मे संविलियन कर वेतनमान दिया जाये।
2, 60वर्ष कि सेवा सुरक्षा प्रदान कि जाये।
3,ग्रिडो मे सुरक्षा उपकरण दिए जाये
4,ग्रिडो मे प्रकाश व्यवस्था किया जाये।5,कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान दुर्घटना घटती है तो इलाज का ख़र्चा शासन द्वारा व्यय किया जाये।
6,बिजली का सारा कार्य ऑनलाइन किया जा रहा है। जिससे कर्मचारियों को मोबाइल+ नेट बेलेन्स दिया जाये।