बुरहान बंगड़वाला, खरडू बड़ी रामा ब्लॉक ग्राम पंचायत खरडू बड़ी में ग्राम पंचायत निधि द्वारा 2लाख की लागत से बनने वाले गांव के उपस्वास्थ्य केंद्र के 180 मीटर के सीसी रोड का शुभारंभ ग्राम पंचायत के सरपंच श्री रमेश भुरजी डामोर, रामा जनपद उपाध्यक्ष पति श्री रमेश डामोर,उपसरपंच पति श्री बाबूसिंह डामोर, सचिव श्री प्रकाश सोलंकी,राजेन्द्र भूरिया, रेमसिंग डामोर, अमरु डामोर, टोलिया डामोर, नादु वसुनिया, रोहित टांक,कोतवाल कालू डामोर ,सुनील डामोर एवं समस्त ग्रामीणजन द्वारा किया गया। आपको बता दे कि काफी समय से उपस्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले पेसेंट को बारिश के समय काफी तकलीफ होती थी और रोड नहीं होने से गर्भवती महिलाओं को भी जाने में असुविधा होती थी जिसको देखते हुए ग्राम पंचायत द्वारा ग्राम पंचायत निधि से उपस्वास्थ्य केंद्र से 180 मीटर की सीसी रोड़ बनाने का निर्णय लिया गया। Post navigation चंशेआ नगर में भाजपा के सबसे ज्यादा पार्षद जीते, कांग्रेस फिर पिछड़ी, देखिए किस वार्ड से कौन जीता पुलिस चौकी से 200 मीटर दूर हुई चोरी, तीन दिन में दूसरी वारदात