भूपेन्द्रसिंह नायक, पिटोल नैशनल हाइवे 47 इंदौर-अहमदाबाद मार्ग झाबुआ जिला मुख्यालय से सटा फूलमाल व पिटोल के बीच में मार्ग अधूरा होने से इस बारिश में गड्ढों में तब्दील हो चुका है। गड्ढे हो जाने से इस मार्ग पर दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है लेकिन जिम्मेदारों ने अभी तक कुछ सुध नहीं ली है। लगभग एक माह पूर्व भूसे से भरा ट्रक इन गड्ढों के चलते पलटी खा गया था, जिसके बाद जिम्मेदारों ने गड्ढों में मिट्टी से भर दिया था एवं बारिश के मौसम में इन गड्ढों में पानी भर गया जिसे इस स्थान पर पानी रोको अभियान की सार्थकता नजर आ रही है। इस मार्ग पर हजारों वाहन प्रतिदिन निकलते हैं तो रात्रि पर इस स्थान पर दुर्घटना के साथ साथ इन गड्ढों के चलते वाहनों की स्पीड कम होने से चोरी-लूट का भय भी बन रहता है। प्रशासन को चाहिए कि वे इस फोरलेन के अधूरे पड़े कार्य को त्वरित करवाए ताकि राहगीरों व वाहन चालकों को इस परेशानी से निजात मिल सके। Post navigation 34 लाख के बरझर सेजावाडा सड़क मार्ग पर 34 लाख के भूमि पूजन पर बोले, सांसद डामोर :भाजपा में चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री बनता है, तो दूसरी पार्टी पार्टी में वंशवाद चलता हैं झाबुआ लाइव में खबर प्रकाशित होने के कुछ घंटों में ही खबर का हुआ असर, ग्राम पंचायत ने शुरू किया सफाई अभियान