जितेन्द्र वाणी, नानपुर नानपुर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम सेजगांव लिमड़ी फलिया में एक भाई ने अपने छोटे भाई को इसलिए मार डाला उसने नीम का पेड़ काट दिया था। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक मगन पिता रेंदला अपने खेत में लगे नीम के पेड़ को काट रहा था और यह देखते ही उसका बड़ा भाई लगन वहां पहुंचा और उसे नीम का पेड़ काटने कोलेकर विवाद करने लगा। विवाद इतना बड़ा कि आरोपी लगन ने अपने भाई पर पत्थरों से हमला कर घायल कर दिया तथा उसके बाद उसे लट्ठ से उस वक्त तक पीटा जब तक उसकी जान नहीं निकल गई। इस बात की सूचना पुलिस थाना नानपुर में दी गई। थाना प्रभारी मोहनसिंह डावर ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। Post navigation जिला प्रशासन झाबुआ बना व्हाट्सएप चार्टबोट लांच करने वाला देश का पहला जिला, लोक सेवा प्रबंधन की मिलेगी मोबाइल पर सभी सेवाएं अक्टूबर माह में भी जारी था कोरोना का कहर; नवंबर में भी पकड़ी गति