आलीराजपुर। नवगठित नगर पालिका परिषद अलीराजपुर हेतु विधायक मुकेश पटेल द्वारा नगर पालिका संबंधी समस्त शासकीय कार्यों के लिए निधि सोमानी (थेपडिया) को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। थेपडिया की नियुक्ति पर नपाध्यक्ष सेना पटेल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, जिला प्रवक्ता सुनील खेड़े, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चितल पवार, नपा उपाध्यक्ष साबिर बाबा, एवं समस्त कांग्रेस पार्षदों, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी। Post navigation कांग्रेस ने श्रद्धांजलि सभा में राष्ट्रीय एकता का संकल्प दोहराया स्कूल में मिशनरी प्रार्थना का वीडियो वायरल होने के बाद जनजाति विकास मंच ने सौंपा ज्ञापन