झाबुआ। नाबार्ड के वित्त सहयोग से जिला सहकारी बैंक की मोबाइल एटीएम वैन झाबुआ पहुंची। किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए यह मोबाइल वैन गांवों में घूमेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के वरिष्ठ महाप्रबंधक पीएन यादव ने कहा कि नाबार्ड भोपाल सीजीएम एसके बंसल द्वारा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित झाबुआ प्रधान कार्यालय पर सोमवार को प्रात: 10 बजे मोबाइल एटीएम वैन का हरी झंडी दिखाकर जिले के ग्रामों में रवाना किया जाएगा। वरिष्ठ महाप्रबंधक नागरिकों, प्रबुद्धजीवियों, मीडिया से सीसीबी प्रधान कार्यालय पहुंचने की अपील की है। Post navigation प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में 65 ग्रामीण महिलाओं को गैस किट वितरित भाजपा ही ऐसा दल है जिसने समाज के सर्वांगीण विकास के लिये कदम उठाए : सरोज अग्रवाल