थांदला। जवाहर नवोदय विद्यालय थांदला झाबुआ के प्रवेश परीक्षा प्रभारी संतोष कुमार चौरसिया पीजीटी रसायन विज्ञान ने बताया कि कक्षा ग्यारहवीं के बचे हुए सीटों पर प्रवेश के लिए नवोदय विद्यालय समिति नोएडा द्वारा एक ऑनलाइन फॉर्म आमंत्रित किए गए हैं। जिसमें कक्षा दसवीं के पास छात्र फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं और विशेष जानकारी के लिए आप कार्यालयीन समय पर कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं । प्रवेश प्रभारी शिक्षक चौरसिया ने बताया कि जो बच्चे सत्र 2021-22 में कक्षा दसवीं की परीक्षा पास किए हैं और उनका जन्म 1 जून 2005 से 31 मई 2007 हुआ है वे बच्चे ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इच्छुक छात्र www.nvsadmissionclasseleven.in पर लॉगिन कर के आवेदन कर सकते हैं। उनका चयन मेरिट के आधार पर राज्य स्तर होगा। नवोदय विद्यालय समिति क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल के अंतर्गत जिन जिन स्कूलों पर वैकेंसी होगी उनको वहां प्रवेश का मौका मिलेगा। प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 18 अगस्त 2022 है। Post navigation जिला पंचायत में उपाध्यक्ष भी भाजपा का बना सुरेखा निर्विरोध उपाध्यक्ष चुनी गई शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान झाबुआ में प्रारंभ हुआ निशुल्क वाहन चालन प्रशिक्षण