https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2022/09/VID-20220921-WA0014.mp4 नवनीत त्रिवेदी @झाबुआ Desk जिले की नवागत कलेक्टर रजनी सिंह ने आज दोपहर कलेक्टर झाबुआ का पदभार ग्रहण किया, इसके पहले श्रीमती सिंह इंदौर संभाग के अपर आयुक्त पद पर कार्यरत थी, 2013 बैच की आईएएस अधिकारी श्रीमती सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता नगरीय निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराना होगी। विदित है कि कल सुबह ही तत्कालीन कलेक्टर सोमेश मिश्रा को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर झाबुआ कलेक्टर से हटा दिया गया था, इसके कुछ घंटों बाद ही श्रीमती सिंह को झाबुआ की कमान सौंपी गई है। Post navigation बरझर पुलिस चौकी प्रभारी का तबादला ग्रामीणों में रोष, अब और बुलंद होंगे शराब माफियाओं में हौसले सीएम शिवराजसिंह चौहान 24 को आलीराजपुर जिले में; देखिए प्रस्तावित कार्यक्रम…