रितेश गुप्ता, थांदला आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर अपने पूरे अमले के साथ वार्ड 15 में पंहुचे व गलियों में भ्रमण करते हुए वार्डवासियों की समस्याओ को जाना व कई समस्याओं का तुरंत निराकरण भी किया। नगर परिषद अमले के सामने वार्डवासियों ने कुल 25 समस्याए रखी जिन पर कार्यवाही करते हुए 15 समस्याओं का निराकरण कियाए व 10 अन्य नालीए रोड़ रिपेयरिंग व अन्य समस्याओं का षिघ्र निराकरण का आष्वासन दिया गया। इस दौरान सीएमओ अशोकसिंह चौहान, पार्षद पीटर बबेरिया, लेखापाल शीतल जैन, उपयंत्री पप्पु बारिया, यशदीप अरोरा, टिटीया देवदा, विजय गिरी सहीत नगर परिषद अमले ने साथ रह जन समस्याओ का निराकरण किया। Post navigation कांग्रेस ने महात्मा गांधी को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की फिर से उठी सोण्डवा की रवीना हत्याकांड की सी.बी.आई. जांच तथा बलात्कारियों को फाँसी की सजा की मांग