बैठक में उपस्थित केंद्र के सदस्य.

झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
राम रोटी सेवा केंद्र पर सोमवार रात्रि में एक बैठक का आयोजन रखा गया जिसमें राम रोटी सेवा केंद्र के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजन की रूपरेखा तैयार की गइ, जिसमें निर्णय लिया गया की 20 फरवरी को रात में भजन संध्या और नगर में सेवाभावी सामाजिक संस्थाओं का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य विशेषता रहेगी की इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर ऐसे बुुजुर्गों को बुलाया जाएगा जिन्हे आज तक कोई मौका नहीं मिला। कार्यक्रम में बुजुर्गों का सम्मान भी किया जाएगा। रामरोटी सेवा केंद्र का सफलतम एक वर्ष पूर्ण हो रहा है, जिसमें नियमित निलकंठेश्वर महादेव मंदिर पर प्रतिदिन गरीब और असहाय लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *