आम्बुआ से बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट-दाऊदी बोहरा समाज के 53वें धर्म गुरू डॉक्टर सैय्यद मुफद्दल सैफुद्दीन साहब  के जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में क्रिकेट टूर्नामेंट भी हो रहा है। क्लब के सदस्य ताहेरअली बोहरा बोरझाड़ वाले ने बताया कि  11से 15 दिसंबर तक रात्रीकालीन प्लॉस्टिक बॉल टूर्नामेंट का आयोजन समाज की बुरहानी क्रिकेट क्लब आम्बुआ स्थानीय सैफिया ग्राउंड पर आयोजित कर रही है,  जो 11 दिसम्बर को शाम 6.30 बजे प्रारम्भ होगा और समापन 15 दिसम्बर को होगा, जिसमे केवल बोहरा समाज के लोग ही हिस्सा ले पाएंगे। इस क्रिकेट टूनामेंट मे आम्बुआ सहित अलीराजपुर, नानपुर, चन्द्रशेखर नगर, जोबट,  कुक्षी, डही, राणापुर, झाबुआ आदि शहरों से समाजजन क्रिकेट टीम बनाकर इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *