झाबुआ लाइव के लिए मदरानी से हितेन्द्र पंचाल की रिपोर्ट

ग्राम काकनवानी के गोरियाखान्दन मे वित्तपोषित संस्था द हंस फाउंडेशन, न्यू दिल्ली कार्यकारी संस्था एनएम सद्गुरु वाटर एण्ड डेवलपमेंट फाउंडेशन दाहोद द्वारा  17 अप्रैल को 100 हितग्राहियो को गैस कनेक्शन वितरित किये गये जिसमे, गेस सिलेंडर, चूल्हा, रेगुलेटर, नली,लाइटर वितरित किये गये । इस दौरान महिलाओं का सम्मान किया गया। महिलाओं मे काफी खुशी देखी जिसमे ग्राम गोरियाखान्दन की महिलाओं ने बताया की अब हमे धुवें के प्रदूषण से मुक्ति मिल जायेगी ओर हमारा भोजन सही समय पर बन जाएगा। संस्था एन .एम.सद्गुरु वाटर एण्ड डेवलपमेंट दाहोद का धन्यवाद दिया। ओर सद्गुरु फाउंडेशन के अधिकारी कपिलकांत मदनकर, हरिराम रोडूलाल,धमेंद्र कुमार एवं सद्गुरु फाउंडेशन की टीम उपस्थिति मे 100 हितग्राहियो को गैस कनेक्शन बाटे गये ,जिसमे तीर्थ भारत गैस के डिस्ट्रीब्यूटर प्रियांक मेहता, संचालक, ऑपरेटर हितेन्द्र पंचाल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *