वीरेन्द्र बसेर, घुघरी दो बाइक की आपस में हुई भिड़त में एक बाइक सवार महिला की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुणावद पंचायत के बलियापाडा निवासी लालूडीबाई मैडा अपने पोते धन्नालाल के साथ गाड़ी पर सवार होकर बलियापांडा से निकली ही थी की 3 किलोमीटर चलने के बाद गुणावद से पहले ताराखोरी नामक स्थान पर प्रकाश वसुनिया मोटर साइकल पर चल रहा था दोनों एक ही दिशा में जा रहे थे मोटरसाइकिल ओवरटेक करने में आपस में भिड़ंत हो गई, जिससे लालूड़ीबाई की मौके पर ही मौत हो गई। सारंगी चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपर्द कर दिया। Post navigation गायत्री सोलंकी ने केवल जल-आहार पर पवित्र अधिकमास के उपवास किये पूर्ण नल-जल योजना में ठेकेदार की मनमानी के बाद कलेक्टर के आदेश : ठेकेदार ने सड़के खोदी तो वहीं बनाए