शान ठाकुर, पेटलावद शनिवार दोपहर करीब 3 बजे बदनावर-पेटलावद मार्ग पर माही नदी के नजदीक दो बाइक की आपस मे टक्कर हो गई। दुर्घटना के दौरान बाइक सवार सुनील सिंगाड नामक युवक की मौत हो गई है। वही दूसरी बाइक पर सवार दिनेश भूरिया, सीमा भूरिया व 10 वर्षीय कांतिलाल गंभीर रूप से घायल है। दुर्घटना के दौरान मौके से गुजर रहे राहगीर निलेश पाटीदार निवासी माण्डन द्वारा सभी घायलों को अपने निजी वाहन की मदद से पेटलावद सिविल अस्पताल पहुचाया गया। जंहा बाइक सवार युवक सुनील ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। वही अन्य घायलों का उपचार जारी है। वही मामले की सूचना पेटलावद पुलिस को दी गई है। जिस पर पुलिस आगे की कार्यवाई में जुट गई है। Post navigation मंदिरों में हुई चोरी का पेटलावद पुलिस ने किया खुलासा धनतेरस पर दिनदहाड़े सरपंच के घर बदमाशों ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम