झाबुआ। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी बावड़ी की रहने वाली एक 14 वर्षीय नाबालिग का उस समय अपहरण कर लिया गया जब वह शादी देखने गई थी। फरियादी पांगला मंगा बबेरिया ने कोतवाली पुलिस को देकर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी नाबालिग बेटी को छोटी बावड़ी निवासी आरोपी कैलाश गुड्डु भाबोर ने बहला-फुसला कर अगुवा कर लिया है। एक अन्य मामले में 16 वर्षीय बालिका अपने घर से ग्राम झुमका अपनी मोसी के यहां जा रही थी तभी अकेला पाकर आरोपी कलसिंह डामोर निवासी बड़ा सेमलिया ने अगुवा कर लिया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *