रितेश गुप्ता, थांदला देवी देवताओं के फोटो लगे पटाखों का विक्रय ना हो इस प्रयास में, नगर के युवा पार्षद समर्थ उपाध्याय नगर के पटाखा व्यापारियों से मुलाकात कर प्रयास कर रहे हैं। नगर के पटाखा व्यापारी महावीर घोड़ावत,कमलेश जैन, गौरव चौहान, राजा राठौड़ सहित नगर के अन्य व्यापारियों से मुलाकात कर देवी देवताओं एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के फोटो लगे पटाखे को विक्रय नहीं करने हेतु निवेदन कर रहे हैं और उनके इस निवेदन का नगर के समस्त व्यापारी समर्थन भी कर रहे हैं। व्यापारियों का कहना है बीते कुछ सालों से देवी देवताओं के फोटो लगे पटाखों का विक्रय पर अंकुश लगा है। इस वर्ष भी इसका पूर्णत पालन किया जा रहा है। Post navigation कलेक्टर गुप्ता ने डिप्टी कलेक्टर राकेश परमार को एसडीएम आजादनगर का प्रभार सौंपा जानकारी त्रुटिपूर्ण थी, पत्रकार चंदूप्रेमी का निधन कोरोना से नहीं बीमारी से हुआ