झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
देवउठनी एकादशी पर विभिन्न धार्मिक आयोजन किए गए। देर शाम महिलाओं द्वारा पद्मावती नदी पर दीप अर्पित कर पूजन अर्चन किया। अवसर पर तुलसीजी के क्यारी का भी सुंदर श्रंृगार किया गया। नितिका फरक्या द्वारा अपने घर के तुलसी क्यारे का आकर्षक श्रंृगार किया व घर पर ही विधिवत तुलसी विवाह का आयोजन किया। नगर के कई मंदिरों में तुलसी विवाह का आयोजन धूमधाम से किया गया। नगर के संजय कालोनी के शिवगंगेश्वर महादेव मंदिर पर भी तुलसी विवाह का आयोजन किया गया, जिसमें पुष्कर उपाध्याय द्वारा वधु तुलसीजी को तैयार किया गया व विष्णु ओम त्रिवेदी द्वारा श्रीकृष्ण की बारात ढोल-ढमाकों के साथ शिवगंगेश्वर महादेव मंदिर पर पंहुची जंहा श्रीकृृष्ण तुलसी विवाह विधि-विधान के साथ संपन्न करवाया गया। अवसर पर समर्थ उपाध्याय, हंसा उपाध्याय, गौरी दिनेश सोलकी, रमिला दिनेश उपाध्याय, सोनिया झाला, सुषमा झाला, नीलम भट्ट, तनु आर्य, इंदिरा त्रिवेदी, गुणवंती उपाघ्याय, मीना उपाध्याय, हंसा उपाध्याय, हीना उपाध्याय, वर्षा राठौड़, जयश्री शर्मा, जयश्री पाठक, दीपिका पाठक, विष्णु बाला, मयूरी बहन समेत बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थीत हो धर्मलाभ लिया। साथ ही नगर के श्री बड़े गणेश मंदिर पर रामलाल रखबचन्द राठौड द्वारा तुलसी विवाह का धर्मलाभ लिया व पूजन विधि पुजारी कांतिलाल पाठक द्वारा करवाई गई। अष्ट हनुमान बावडी मंदिर, बाके बिहारी मंदिर समेत कृष्ण मंदिरों में तुलसी विवाह का आयोजन धूमधाम से किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *