झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- घट स्थापना के साथ ही नवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ हुआ। नगर में विभिन्न स्थानों पर प्रथम दिन घट स्थापना के साथ गरबों का आयोजन भी रखा गया। नगर के झंडा बाजार में रिद्धि-सिद्धि विनायक मित्र मंडल द्वारा आयोजित गरबों में प्रथम दिन गुजरात के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। इसके साथ ही क्षेत्र के गायक कलाकार शंशाक तिवारी ने भी एक गरबा गीत गाकर सभी का मन मोह लिया। इसके साथ ही स्थानीय छोटे बच्चों और बालिकाओं ने भी गरबों का प्रदर्शन किया . Post navigation आरएसएस के नगर कार्यवाहक भायल को पितृशोक भाजपा की नगर परिषद में कांग्रेसी-निर्दलीय को मिली जगह लेकिन भाजपाई को ही कर दिया बाहर