आरीफ शेख, चंद्रशेखर आजाद नगर 

शहीद चंद्रशेखर आजाद जन्मस्थली कुटिया परिसर में प्रधानमंत्री के 8 साल पूर्ण होने पर  सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण को लेकर किसान मोर्चा प्राकृतिक खेती और वृक्षारोपण को लेकर  पदयात्रा करते हुए वृक्षारोपण किया है। 

अलीराजपुर किसान मोर्चा के द्वारा आयोजित प्राकृतिक खेती और पदयात्रा करते हुए किसान को प्रेरित करते हुए और वृक्षारोपण भी किया और अधिक से अधिक सभी किसानों को प्राकृतिक खेती करते हुए वृक्षारोपण करने हेतु प्रेरित भी किया गया। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत के द्वारा प्रदेश और केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना की जानकारी देते हुए अनेक योजनाओं की किसानों के हित में बताई देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 8  वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर किसान मौर्चा के द्वारा प्राकृतिक खेती को लेकर पदयात्रा कर रहे उसी को लेकर शहीद चंद्रशेखर आजाद जन्म स्थली आजाद नगर मे कुटिया में पदयात्रा करते हुए वृक्षारोपण किया। गरीब कल्याण, सुशासन योजना के साथ ग्राम चौपाल के साथी अन्य प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे।

इस मौके पर अलीराजपुर भाजपा जिलाध्यक्ष वकील सिंह ठकराल, पूर्व विधायक माधव सिंह डावर, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष यशपाल सिंह ठाकुर, चंद्रशेखर आजाद नगर किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नरसिंह भूरिया, बरझर किसान मौर्चा मंडल अध्यक्ष राजेश सोलंकी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष शुक्ला, पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष अजय जायसवाल,, गेरुघाटी भीसनसिह, रतु बिलवाल, जिला मीडिया रमाशंकर पारिख, जिला शोसल मीडिया राजेश डुडवे आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *