जितेंद्र वाणी, नानपुर नानपुर में लगातार दो दिनों से सड़क पर लाशे मिल रही है। 12 जनवरी को सेजगांव के वालसिंह पिता चत्तर सिंह उम्र लगभग 22 वर्ष की लाश ग्राम खरपाई में व 13 जनवरी भी रात ग्राम खरपाई में खून से लथपथ मिली। अलीराजपुर कुक्षी मार्ग पर मृतक कुंवरसिंह पिता भेरू की लाश सड़क पर मिलने से सनसनी फैल गई। वही नानपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। वही आज सुबह नानपुर स्वस्थ केंद पर मृतक का पोस्टमार्टम किया गया। अचानक युवकों की मौत से परिजन व रिश्तेदार बदहवास है। वहीं अचानक दो दिनों से हो रही इस दुर्घटना से ग्राम में चर्चाओं का विषय बनी हुई है। थाना प्रभारी रमेश सोलंकी ने बताया कि दोनों घटना सड़क दुर्घटनाओं की है, पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है। ) Post navigation पीएससी परीक्षा में पूछे गए आपत्तिजनक प्रश्न को लेकर विधायक मुकेश पटेल ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिख की, मप्र लोकसेवा आयोग सार्वजनिक माफी मांगने व जिम्मेदारों पर की कार्रवाई की मांग खनिज विभाग व रेत माफिया अवैध रेत उत्खनन कर शासन को लगा रहे रोजाना लाखों रुपए का चूना, ओवरलोड वाहनों से दुर्घटनाओं में हुआ इजाफा