जितेंद्र वर्मा, जोबट जोबट थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत उमरी के रावत फलिया में करंट लगने से एक युवक दुकानदार की मौत हो गई। घटना जोबट थाना क्षेत्र की है। मृतक का नाम अजय पिता बहादुर रावत है। उम्र लगभग 18 से 19 वर्ष की की बताई गई है। सूत्रों के अनुसार बताया जाता है कि मरने वाला युवक विद्यार्थी था जो अभी 12वीं पास करके अपने गांव आया था। पिता की किराना दुकान पर बैठा था तभी शाम लगभग 4 बजे के आसपास बारिश शुरू हो गई। वहीं दुकान बंद करने के लिए शटर को लगाने गया तो शटर के पास से गुजर रहे तार से शटर में करंट आ गया । जिससे उसे जबरदस्त बिजली का करंट लगा और अपने दुकान के पास ही वह गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने उसे उठा कर अमर शहीद छीतू किराड़ सिविल अस्पताल जोबट पहुंचाया जहां डॅाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। Post navigation स्मार्ट मीटर में छेड़छाड़ करने वालों पर कार्रवाई की, पंचनामा बनाया संगठन ने आगामी कार्यक्रम दिए हैं है जिन्हें हर बूथ पर आयोजित करना होंगे : विशाल रावत