अलीराजपुर लाइव के लिये जोबट से सुनील खेड़े की रिपोर्ट करीब डेढ़ माह पूर्व विकाश कॉलोनी में हुई 10 किलो चांदी सहित नकदी रुपयों की चोरी की बड़ी वारदात हुई थी। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जोबट के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी जनक सिंह रावत गंभीरता ने लेते हुए अथक प्रयास करते हुए मुखबिर की सूचना के आधार पर अक्षय उर्फ गट्टू पिता रामसिंग बामनिया को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर चोरी करना कबूल किया। आरोपी चोर अक्षय के पास से सोने-चांदी के जेवरात व 4 हजार 800 रुपए समेत कुल 4 लाख 21 हजार 675 रुपए का माल जब्त करने में सफलता प्राप्त की। पर्दाफाश करने में एसआई शंकर सिंह जमरा, भूपेंद्र खरतिया, आरक्षक फारुख, राकेश, आरक्षक गजेंद्र, भूपेंद्र, पारस, निलेश, मनीष की टीम की सहरानीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव द्वारा पृथक से पुरस्कृत करने की घोषणा की है। Post navigation काका से विवाद के बाद युवक बलवंत ने की आत्महत्या, सुसाइट नोट में लिखी आत्महत्या की यह वजह काकनवानी में ढाई माह के जुड़वा बच्चों की मौत, परिजन बोले टीके लगने के बाद हुई मौत, प्रशासन ने कुपोषण को बताया मौत की वजह