शान ठाकुर, पेटलावद शुक्रवार रात्रि करीब 10:30 बजे पेटलावद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। प्राथमिक जानकारी अनुसार मातापाड़ा क्षेत्र निवासी बाइक सवार एक व्यक्ति पेटलावद से अपने घर की ओर जा रहा था, इस दौरान रायपुरिया मार्ग पर पूजा गार्डन के समीप किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि बाइक सवार व्यक्ति के सिर के चिथड़े उड़ गए। दुर्घटना की सूचना पर 108 एम्बुलेस से पायलेट राकेश भूरिया ओर ईएमटी मोके पर पहुचे थे। लेकिन तब तक बाइक सवार की मौत हो चुकी थी। दुर्घटना के दौरान अज्ञात वाहन मोके से फरार हो गया है। Post navigation पेटलावद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सिकल सेल को लेकर प्रशिक्षण हुआ 634 विद्यार्थियों द्वारा होगा रामायण महानाट्य का भव्य मंचन