अलीराजपुर लाइव के लिऐ “जोबट ” से पारससिंह की रिपोर्ट । कल अलीराजपुर जिले के जोबट वन परिक्षेत्र के “कोठडी” गांव के जंगल से बरामद किए गये तेंदुए के दो दिवसीय शावक की मां की तलाश मे आज दिन भर जंगल महकमा जुटा रहा है फुट माक॔ एंव जीपीएस सिस्टम के अलावा इलाके के ग्रामीणो की मदद भी इस काम मे ली गई । सुबह डीएफओ आर एस सिकरवार जोबट पहुंचे ओर शावक को इंफेक्शन ना फैले इसके निर्देश दिए । उसके बाद आये पशु चिकित्सा विशेषज्ञों ने शावक का परीक्षण कर किया ।डीएफओ आर एस सिकरवार ने अलीराजपुर लाइव को बताया कि अगले 3 से 4 दिन हम इस शावक की तलाश करेगे ओर इस काम मे धार जिले के जंगल महकमे की मदद भी ली जा रही है अगर इस अवधि मे शावक की मां नही मिलती तो उसे इंदौर के जु मे भेजा जायेगा । शावक को दूध पिलाता वनकर्मी । छाया शुभम Post navigation खाद्य विभाग की छापेमारी मे 12 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद अज्ञात वाहन ने ली लकडबग्गा की जान