अलीराजपुर लाइव डेस्क- विगत दिनों बोरी हाट बाजार में अपने परिजनों के साथ भगोरिया देखने आया तीन वर्षीय बालक सुरेंद्र अचानक लापता हो गया। इस बात की सूचना बोरी थाने में गुमशुदा हुए बालक के पिता सुनील चौहान ने बताया कि व 28 फरवरी को बोरी में भगोरिया मेले में अपनी मां हतरीबाई व पत्नी मोहबाई के साथ भगोरिया पर्व में खरीदी कर रहे थे तभी उनका ध्यान बालक से हट गया और इतने में बालक अचानक ही गायब हो गया। बोरी पुलिस ने फरियादी सुनील की रिपोर्ट पर धारा 363 का मामला दर्ज कर बालक की पतारसी शुरू कर दी है। बालक का चेहरा गोल, रंग गेहुंआ, काले रंग की जींस, पीला टी-शर्ट पहनकर रखा है। Post navigation मदरसा मुस्तुफाइया ने शशमाही परीक्षा के परिणाम किए घोषित, 1 अप्रैल से दी जाएगी कंप्यूटर-अंग्रेजी की शिक्षा एसडीएम ने स्वयं पहुंचकर बंद करवाई शराब की दुकान, आबकारी विभाग की उदासीनता व ठेकेदार की दबंगई से 10 मिनट में खुली दुकान