शान ठाकुर/जीवन राठौड़ पेटलावद। पिछले तीन दिनों से जीजा साले लापता होने की सूचना के बाद आज माही की मुख्य नहर में मोटरसाइकिल मिलने की सूचना के बाद पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए हैं। मामला सारंगी चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव छावनी निवासी अजय भगोरा, गोलू कटारा नामक दो युवकों का बताया जा रहा है। परिवारजनों के अनुसार दोनों ही युवक एक शादी समारोह कार्यक्रम से रात्रि में लौटते वक्त की घटना बताई जा रही है। इस पूरे मामले में पुलिस हर एक पहलू पर जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस की ओर से अभी कोई पुष्टि नहीं की गई है। Post navigation सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने पर पार्षद ममता गुजराती का गणतंत्र दिवस पर हुआ सम्मान अपराधिक, असामाजिक तत्वों के खिलाफ पेटलावद की सड़कों पर दिखा हिंदू समाज का आक्रोश