अलीराजपुर लाइव के लिए बरझर से इरशाद खान की रिपोर्ट- आजाद नगर थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी बरझर के रिंगोल तड़वी फलिया का रहने वाला बच्चु पिता मेरचन्द उम्र 45 वर्ष की तालाब में डूबने के चलते ग्रामीण लोग निकाल ने की कोशिश में लगे है। वही बरझर पुलिस मौके पर पहुंच गई है परन्तु समाचार लिखे जाने तक कोई प्रशासनिक अमला मौके पर नहीं पहुंचा। आदिवासी रीति-रिवाज अनुसार मोहन पिता पेमा के यहां ढालू था। ढालु में रात भर मादल की थाप पर नाचते गाते हे व सबेरे पूजा पाठ का कर तालाब मे ढालु को ठंडे करते है। सबेरे 8.30 बजे ढालु को लेकर तालाब पहुंचे उस वक्त बच्चू पिता मेरचन्द तालाब में कूद गया। तैरना नहीं आने के चलते गहरे पानी में डूब गया। बरझर पुलिस मौके पर पहुंच गई। गांव वालों की तालाब में निकालने के लिए कोशिश भी की परन्तु असफल रहे। पुलिस चौकी प्रभारी ने अलीराजपुर से तैराक दल बुलाया गया है जैसे ही आएंगे फिर एक बार तालाब में बच्चु की खोज बिन की जाएगी। Post navigation कुख्यात बदमाश ” लीलसिंह” गिरफ्तार ; मलखान को लगा झटका स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता में 30 शिशुओं को दिया प्रवेश