जितेंद्र वर्मा, जोबट

जोबट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर मे तालाब में डूबने से हुई शिक्षक की मौत सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार से बताया जाता है की डूबने वाला शिक्षक की पहचान रतनसिंह अजनार उम्र 57 वर्ष के रूप में हुई है जो बालक संकुल जोबट अंतर्गत प्राथमिक शाला इंदी फलिया रामपुरा में पदस्थ है बताया जाता है कि रतन सिंह अजनार रविवार शाम को घर से  तालाब में नहाने के लिए निकला था कुछ समय बीत जाने के बाद भी रतन सिंह घर वापस नहीं लोट तो परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू कर दी काफी समय बीत जाने के बाद परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते हैं जोबट पुलिस व एस डी आर एफ की टीम ने करीब एक घंटे कड़ी मशक्कत कर शव को सोमवार को 12 बजे से 1:00 बजे के बीच पानी से बाहर निकाला जिसे पीएम के लिए सिविल अस्पताल जोबट ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *