अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी (राज) की रिपोर्ट- नानपुर थाने के जमानिया ग्राम पंचायत में ढोकलिया पिता जुवानसिंह जमानिया उंगेला फलिया ताड़ी के पेड़ पर ताड़ी लेने चढ़ा था कि अचानक पैर का संतुलन बिगडऩे से 30 फीट ताड़ी के पेड़ से नीचे गिरने से घायल हो गया था, जिसकी रात में मौत हो गई। आज नानपुर स्वास्थ्य केंद में पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को लाश सुपूर्द की गई व पुलिस ने जांचकर करवाई करने का बताया। Post navigation रोज सवेरे ग्रामों में ग्रामीणों को खुले में शौच नहीं करने की समझाइश दे रही है ओडीएफ टीम मेघनगर ब्लॉक बना अमानक शराब खपाने का तस्करों के लिए पनागाह, ट्रकोबंद गुजरात-राजस्थान राज्यों में खपाई जा रही शराब