मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ आम्बुआ (अलीराजपुर) वर्षा का मौसम लगभग आधे से भी अधिक समय का बीत चुका है क्षेत्र में कभी रिमझिम वर्षा तो अधिक समय तक सूखे की स्थिति के बीच बीती रात हुई मुसलाधार वर्षा ने क्षेत्रों को तरबतर कर दिया हथनी नदी में किनारों तक बाढ़ का पानी कई वर्षों बाद देखने को मिला हालांकि अभी भी तेज वर्षा की जरूरत है ताकि जल से लबालब भर सके जैसा की विदित है कि इस वर्ष जून माह के अंतिम सप्ताह में मानसून ने दस्तक दे दी थी मगर जुलाई माह का अधिकांश समय सूखे की भेंट चढ़ गया अगस्त माह अभी आधा सुखा ही बीत गया 15 अगस्त के पूर्व तक रिमझिम वर्षा तो कभी तेज धूप का सामना लोगों ने किया 15 अगस्त की सुबह रिमझिम वर्षा हुई फिर दिनभर तेज धुप रही 16 अगस्त की रात से पुनः वर्षा का क्रम जारी हुआ जो रात 12:00 बजे के बाद मुसलाधार वर्षा में तब्दील हो गया यह मुसलाधार बारिश सुबह 6 बजे तक जारी रही आम्बुआ के अतिरिक्त संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेज वर्षा क्षेत्र को तरबतर कर दिया आम्बुआ की हथनी नदी वर्षों बाद किनारे तक पानी से लवरेज होकर बहती देखी गई नदी पर्याप्त पानी आने से क्षेत्र में हर्ष है अभी और अधिक तेज वर्षा की जरूरत महसूस की जा रही है Post navigation वर्षों बाद यात्री बसें स्थानीय बस स्टैंड तक आना प्रारंभ, यात्रियों में हर्ष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि