अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी (राज) की रिपोर्ट-
ग्राम फाटा में आज आदिवासी बालिका युवा डीजे के साथ विशाल कलशयात्रा निकाली। इस दौरान डीजे की धुन पर भोले नही माने से रे, शिवशंकर को जिसने पूजा उसका बेड़ा पार हुआ के भजनों के गूंज सुनाई दे रही थी। ग्राम में जुलूस निकाला गया व उज्जैन से जल लाकर जल अभिषेक किया गया व भंडारे में भी हजारों भक्तों ने मंदिर के दर्शन कर प्रसादी का लाभ लिया। सेजगांव मन्दिर पर भी महाअभिषेक कर प्रसादी वितरण की गई। नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर खंडवा-बड़ौदा रोड पर भोले की आरती उतारी गई जो देर रात तक मन्दिर पर धार्मिक कार्यक्रम चलते रहे जिसमे सज-धज कर महिलाएं पूजन कर व्रत रखा गया भांग का भोग भी लगाया। इस दौरान मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *