झाबुआ लाइव के लिए कालीदेवी से गौरव कटकानी की रिपोर्ट- कालीदेवी थाने के भंवर पीपलिया गांव में डिप्टी रेंजर लालसिंह ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक डिप्टी रेंजर लालसिंह अपने भाई नरवेसिंह के घर पर आए थे और वे खाट पर लेटे तभी अचानक उन्हें अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। इसके बाद घटनास्थल पर ही डिप्टी रेंजर लालसिंह की मौत हो गई। लालसिंह धार जिले के बदनावर उप मंडल में पदस्थ थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर कारणों की तलाश में जुट गई है। Post navigation मेमू ट्रेन मे ” टायलेट” ना होना ” दिव्यांग” बना रहा है यात्रियों को ; आज भी हुआ हादसा अंधविश्वास ग्रामीणों पर हावी : 5 घंटे तक तांत्रिक के घर के आंगन में रखा रहा महिला का शव