झाबुआ लाइव डेस्क। जिला स्वास्थ्य अधिकारी के पद से डॉ. आरआर बर्वेे विगत 31 दिसंबर को रिटायर्ड हो गए। उनकी सेवानिवृत्ति पर विभागीय अधिकारियों ने समारोह पूर्वक उन्हें विदाई दी। इस अवसर पर डॉ.बर्वे ने कहा कि वह विभाग से सुनहरी यादें लेकर जा रहे है और सभी का स्नेह मुझे कार्य के दौरान मिला जिसे वे हमेशा याद रखेंगे। इस अवसर पर नये डीएचओ डॉ एनके पठान का स्वागत किया गया। गौरतलब है कि डॉ. पठान वरिष्ठ चिकित्सक है तथा ग्रामीण इलाकों में वर्षो से बेहतर सेवाएं दे रहे हैं। बातचीत में डॉ. पठान ने बताया कि वे अपने दायित्वों का स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बेहतर निर्वहन करेंगे। Post navigation महेश पटेल & सरदार पटेल पर अलीराजपुर मे एफआईआर कुरीतियों से दूर रहकर ही समाज का विकास संभव : आचार्य