भूपेन्द्रसिंह नायक, पिटोल पिटोल के ठाकुर परिवार के वयोवृद्ध श्री ठाकुर दौलत सिंह का 81 वर्ष की उम्र में कल रात्रि में देवलोक गमन हो गया ठाकुर दौलत सिंह काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे जैसे यह खबर गांव में सोशल मीडिया एवं पारिवारिक सूत्रों से मालूम पड़ी गांव के सभी समाज वर्ग धर्म के लोग उनके परिवार जनों को शोक सांत्वना देने के लिए उनके निवास स्थान पर इकट्ठे हो गए ठाकुर दौलत सिंह काफी समय तक जिला केंद्रीय सहकारिता बैंक में सेवाएं दी एवं बैंक में सहायक प्रबंधक पद से निवर्तमान हुए सेवानिवृत्ति के बाद ठाकुर साहब धार्मिक और सामाजिक कार्य में हमेशा अग्रणी रहे ठाकुर दौलत सिंह अपने पीछे दो पुत्र जितेंद्र सिंह महेंद्र सिंह तथा तीन बेटियों नाती पोतों के साथ भरा पूरा परिवार छोड़ गए ठाकुर जी पिटोल हनुमानगढ़ी मंदिर के हनुमान मंदिर के ट्रस्टी थे गांव के धार्मिक कार्य में हमेशा अग्रणी रहते थे आज उनकी अंतिम यात्रा में भाजपा एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग काफी संख्या में शामिल हुए स्थानीय श्मशान घाट पर सुबह 11 बजे मुखाग्नि दी गई Post navigation महानायक टंट्या भील सेना गठन हेतु सम्मेलन संपन्न, संगठन हेतु समिति का किया गठन सादगी से मनाया गया गणतंत्र दिवस