पीयूष चन्देल, अलीराजपुर

पूरे देश के साथ ही अलीराजपुर जिला मुख्यालय पर भी आदिवासी समाज जनों ने भव्य वाहन रैली निकाल कर राष्ट्रनायक, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। सर्व प्रथम सभी समाज जन स्थानीय टँकी ग्राउंड में एकत्रित हुये ओर यहां से सभी लोग विशाल भव्य वाहन रैली के रूप में टंट्या मामा चौराहे पहुचे वहां धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा एवं रॉबिनहुड शिरोमणि टंट्या मामा की पूजा अर्चना कर सेवा जोहार अर्पित की। वाहन रैली में आदिवासी समाज के युवा, महिला, किसान, समाज के वरिष्ठ बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी सहित माननीय विधायक मुकेश पटेल भी सम्मिलित हुये। माल्यार्पण कार्यक्रम के बाद रैली ने भव्य रूप ले लिया और काफिला बोरी में जिला स्तरीय बिरसा मुंडा जयंति कार्यक्रम के लिए रवाना हुआ, जिसका आम्बुआ में समाज जनों ने जोरदार व भव्य स्वागत किया, रैली का काफिला जोबट होते हुए बोरी पहुचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *