झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- बेकल्दा प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति के समाचार झाबुआ लाइव वेब पोर्टल पर प्रकाशित होने के बाद आज एसडीएम हर्षल पंचोली के आदेश के बाद स्वास्थ्य केंद्र बेकल्दा में विद्युत लाइट चालू हो गई। एसडीएम पंचोली के दिशा निर्देश के बाद बेकल्दा की स्वास्थ्य सेवाओं में मरीजों के बैड व्यवस्थित कर दिए। साथ ही साफ-सफाई भी शुरू कर दी गई जिससे ग्रामीणों में हर्ष है। गौरतलब है कि 13 नवंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बिजली कटी, अंधेरे में जन्मा बालक शीर्ष के साथ झाबुआ लाइव ने समाचार प्रकाशित किया था, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया व सुदूर ग्रामीण अंचल में स्थित बेकल्दा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सुध ली और व्यवस्थाएं सुचारू होने लगी है। अभी भी डॉक्टर नदारद है जिस डॉक्टर के नाम से यहां से सैलरी निकल रही है वह डॉक्टर कभी यहां नहीं पहुंचे। Post navigation सांसद भूरिया ने रिजर्व बैंक के गवर्नर व संसदीय समिति के अध्यक्ष को कमजोर वर्गों की समस्याओं से करवाया अवगत डिप्टी कमिश्नर ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण, दिए निर्देश