झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- देवली पंचायत में पानी की किल्लत की खबर झाबुआ लाइव ने अपने वेब पोर्टल पर लगाई थी जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और कुएं पर दो मोटरे लगा दी। इसी के साथ एक हैंडपंप को भी दुरुस्त कर चालू कर दिया गया। झाबुआ लाइव वेब पोर्टल पर खबर प्रकाशित होते ही इसका असर हुआ और ग्रामीणों को पेयजल आसानी से मिलने लगा जिसे नागरिकों ने झाबुआ लाइव टीम को बधाई देकर एसडीएम हर्षल पंचोली का आभार माना है। Post navigation उपार्जन केंद्र पर अनाज बेचने के बाद भुगतान के लिए भटक रहे किसान झाबुआ लाइव खबर का असर: स्वकराधान योजना में 8 लाख की राशि फर्जी तरीके से आहरण करने पर पंचायत सचिव पर कार्रवाई के आदेश