विपुल पांचाल@झाबुआ झाबुआ जिले कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। झाबुआ जिले चिकित्सालय आई रिपोर्ट में 7 पाजिटिव मिले जिसमे 4 झाबुआ के है। झाबुआ के ग्रामीण इलाके के गेलर छोटी के तड़वी फलिया के 2 वर्षीय बच्ची, 8 वर्षीय बच्चा, 12 वर्षीय किशोर, 50 वर्षीय महिला पाजिटिव पाई गई। जिला अस्पताल के 45 वर्षीय पुरुष पाजिटिव पाये गए। मयंक गोयल@ राणापुर राणापुर पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मामले में गिरावट देखी गई लेकिन जो नए मामले आ रहे नए एरिया से आ रहे जो चिंता का विषय बने हुए है। गुरुवार शाम को आई रिपोर्ट में नगर के चंद्रशेखर आज़ाद में रहने वाले 3 मरीज पाजीटिव पाए गए। जिसमे 72 वर्षीय बुजुर्ग पुरुष जिनका सरनेम जैन बताया जा रहा है। वही इस मार्ग में रहने वाले एक ही परिवार के15 वर्षीय किशोरी, 38 वर्षीय पुरुष संक्रमित पाया गया बताया जा रहा है। रितेश गुप्ता@थांदला थांदला में 2 मामले सामने आए है। जिसमे भोई मोहल्ले में रहने वाले 68 वर्षीय बुजुर्ग पुरुष, ऋतुराज कालोनी में रहने वाले 50 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई। Post navigation सांसद जीएस डामोर ने 23 लाख 40 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाली तीन आंगनवाड़ी केन्द्रों का किया लोकार्पण झाबुआ जिले में 6 कोरोना पॉजिटिव केस मिले, मेघनगर में सबसे 3 हुए संक्रमित