झाबुआ लाइव डेस्क महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज रिसर्च लैबोरेटरी इंदौर में झाबुआ जिले से भेजे गए कोरोना सेम्पल की रिपोर्ट में पांचों लोगों के सेम्पल पॉजिटिव आए है। इनमें झाबुआ के ग्राम सेमलखेड़ी की 25 वर्षीय युवती, एमजी रोड राणापुर का 44 वर्षीय पुरुष, ग्राम बन मोड फलिया का 50 साल का पुरुष, कल्याणपुरा रहवासी 55 वर्षीय पुरुष, कल्याणपुरा की 30 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाए गए। झाबुआ लाइव अपने पाठकों से अपील करता है कि वे मास्क का उपयोग करे, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते रहे एवं बार-बार अपने हाथों को साबुन से धोए एवं कोरोना से डरना नहीं लडऩा है। अपना व अपने परिवार का ध्यान रखे। Post navigation क्रांतिवीर रक्तदान शिविर में युवाओं ने उत्साह से रक्तदान कर दी श्रद्धांजलि कराते प्रतियोगिता में कन्या शिक्षा परिसर की छात्राओं ने 10 गोल्ड व 10 सिल्वर मैडल जीत कर किया विद्यालय का नाम रोशन