रायपुरिया @लवेश स्वर्णकार रायपुरिया के झाबुआ चौराहे पर इन दिनों कल्याणपुरा मार्ग की और सड़क पर एक लंबा गड्ढा बन गया है राहगीरों के लिए यह मुसीबत का सबब तो बना है और वाहन चालकों को यहां दुर्धटना का भय भी सता रहा है वही अचानक आने वाले वाहनों में यह गड्ढा वाहनों में नुकसान का कारण भी बन रहा है सम्बंधित अधिकारी इस और ध्यान ही नही दे रहै है तो दूसरी ओर हर समय विकास का दावे करने वाली भाजपा का कार्यालय का रास्ता भी इसी मार्ग से होते हुए जाता है कार्यालय पर हर दिन किसी न किसी कार्यकर्ता का जन्मदिन मनाने या संगठन की बैठक में जाने के लिए भाजपा मंडल रायपुरिया और जिले तक के नेता इस गड्ढे पर धचके खाते हुवे भाजपा कार्यालय तक पँहुचते है लेकिन मजाल है किसी भी नेता ने संबंधित अधिकारी को इस गड्ढे को दुरस्त करने की पहल की हो ऐसे में इस मार्ग से वाहन ऒर वाहन चालक हिचकोले खाते हुवे रोजाना गुजर रहे है। संबंधित अधिकारीयो ने आंखों पर पट्टी बांध रखी है और नेतागण मुखदर्शक बने हुवे है । Post navigation रायपुरिया की यातायात व्यवस्था बदहाल,ठोस इंतजाम पर लग जाती है राजनीतिक नजर पत्रकारिता का फर्जी कार्ड देने वाले आरोपी कमलेश को पुलिस ने किया गिरफ्तार