झाबुआ के नवागत एसपी पदम विलोचन शुक्ला ने आज शाम 5 बजे पदभार संभाल लिया। उनकी पदस्थापना के आदेश सोमवार को हुए थे। अभी तक वो नगरीय पुलिस भोपाल में पुलिस उपायुक्त के रूप में कार्यरत थे। उनसे पहले आईपीएस अगम जैन यहां पदस्थ थे। उन्हे भोपाल भेजा गया है। जहां वे सेनानी 25वी वाहिनी विसबल भोपाल में पदस्थ रहेंगे। पदभार संभालने के बाद उन्होंने झाबुआ Live से चर्चा में बताया आदिवासी बाहुलता वाला जिला होने से उनका प्रयास यही होगा कि पुलिस उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए काम करे। समय पर एफआईआर लिखी जाए और अवैध क्रियाकलापों पर सख्ती से रोक लगे। Post navigation श्री लक्ष्मणलाल राठौड का निधन, नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि.. स्कूली बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा देने में पिछड़ा आदिवासी अंचल झाबुआ, सबसे अधिकतम गिरावट वाले जिलों में शामिल हुआ