नवनीत त्रिवेदी, झाबुआ मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा एक आदेश जारी कर राज्य प्रशासनिक सेवा के कुछ अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है। इस आदेश में झाबुआ के अपर कलेक्टर जुबान सिंह बघेल को खरगोन का अपर कलेक्टर बनाया गया है। वहीं खरगोन में पदस्थ अपर कलेक्टर सुमेर सिंह मुजाल्दा को झाबुआ अपर कलेक्टर बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि पंचायत चुनाव की आचार संहिता आज ही लगी है और आचार संहिता लगने के पूर्व ही किसी भी जिले में 3 साल से अधिक समय से जमे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अन्यत्र स्थान या जिले में पदस्थ करने के आदेश विगत दिनों में जारी किए गए थे। Post navigation उस मासूम को क्या पता था जिस पोल को वह छू रहा उसमें दौड़ रहा था मौत का करंट; पेटलावद में हुआ घटी दर्दनाक घटना .. इंदौर पब्लिक स्कूल में हुई 1 दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता, सुपर 8 शतरंज का खिताब मिला नरेन्द्र को