जितेंद्र वर्मा, जोबट दिनांक 24.05.2024 को जोबट के सोने मोहल्ले में अज्ञात बदमाशों के द्वारा डकैती की गई थी। इस लूट में महिला भी गंभीर रूप से घायल हुई थी इस इस डकैती में शामिल हुए 1 आरोपी को जोबट पुलिस ने गिरफ्तार किया। अलीराजपुर पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, अलीराजपुर प्रदीप पटेल के मार्गदर्शन में अपराध में अज्ञात फरार आरोपी की पतारसी कर शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया था वही आज दिनांक को डकैती के एक और आरोपी शिवराज पिता मदनसिहं बघेल भील उम्र 20 वर्ष निवासी बडी कदवाल से गिरफ्तार किया जिसकी तलाशी लेना पर 4430 रूपये पुलिस के द्वारा मौके पर जप्त किया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय मै पेश किया गया। अन्य आरोपी की तलाश जारी आरोपी की गिरफ्तारी में विशेष भूमिका थाना प्रभारी उनि. मोहनसिहं डावर, उनि. धनराज सेमिया, आर. 74 गजेन्द्र, आर. 453 मनीष, आर. 523 चेनसिंह, आर. 28 निलेश, सायबर सेल प्र.आर. दिलीप, आर. प्रमोद की अहम भूमिका रही। Post navigation गैर जिम्मेदार नागरिकों और बाहर से आए व्यापारियों की लापरवाही नपा कर्मियों की दिन-रात की मेहनत पर पानी फेर रही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महाविद्यालय में किया सामूहिक योग