जितेंद्र वर्मा, जोबट राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार साल का अंतिम नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 दिसंबर (शनिवार) को जिला न्यायालय अलीराजपुर, तहसील जोबट में किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश नदीम खान के मार्गदर्शन में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ जोबट न्यायालय परिसर में सुबह 10.30 बजे समस्त न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, कर्मचारियों की उपस्थिति में किया गया। शुभारंभ पर कृष्णपालसिंह सिसोदिया, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड न्यायालय जोबट एवं क्षीतीज शैलेंद्र पवार, व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड न्यायालय जोबट आदि मौजूद थे। इस दौरान नदीम खान जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश जोबट के समक्ष( मोटर दुर्घटना दावा)मे प्रकरण संख्या 12की कुल राशि (80,95,000) एवं विद्युत अधिनियम से संबंधित प्रकरण मैं संबंधित प्रकरण 6 में वसूली की गई राशि(48754) एवं कृष्णपालसिंह सिसोदिया, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड न्यायालय जोबट ने चैक बाउन्स के कुल 02 प्रकरणों में वसूलीकी गई राशि(12,10,000)जिसमें बैंक रिकवरी 06 प्रकरण मे वसूली की गई राशि (2,64,000) एवं समझौता योग्य अपराधिक प्रकरण कुल 42 एवं महिला संबंधित प्रकरण कुल (1) प्रस्तुत किए गए वे क्षीतीज शैलेंद्र पवार, व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड न्यायालय जोबट के द्वारा समझौता योग्य अपराधिक प्रकरण कुल 9 का निवारण किया गया। Post navigation भाजपा ने की मंडल अध्यक्षों की सूची जारी…. पिटोल भाजपा मंडल अध्यक्ष पर पुनः दिनेश मेवाड़ (लाल गारी) को मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने बधाई ग्राम व नगर सुरक्षा समिति के नवीन सदस्यों को पुलिस अधीक्षक ने दिलाई शपथ