जितेंद्र वर्मा, जोबट जोबट नगर के वार्ड नंबर 8 के गायत्री स्कूल के पीछे खेत मे लगभग 15 फीट का अजगर दिखाई दिया घबराए ग्रामीणों ने इसकी सूचना समाज सेवक बबलू बघेल को दी जिनके द्वारा वन विभाग की टीम को फोन कर सूचना दी गई सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम अजगर को पकड़कर ले गई। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Video-2024-09-21-at-4.39.45-PM.mp4 बताया जाता है कि दोपहर करीब 3 बजे के आसपास खेत का मालिक जुवान सिंह अपने जानवर (बकरे)चराने के लिए खेत पर गया था तभी जानवरों की जोर से चिल्लाने की आवाज आई आवाज सुनकर दौड़कर जुवान सिंह देखने के लिए गया तो लकड़ियों के ढेर पर अजगर देखा। देखने के तुरंत बाद समाजसेवक बबलू बघेल को फोन किया कुछ देरी में वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची बड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़कर बोरे में बंद कर लिया,बताया जाता के अजगर ने एक बकरे को अपना शिकार बना लिया जिसका शिकार करके अजगर लकड़ी के ढेर पर जाकर बैठ गया था। इनका रहा सहयोग सुमेर सिंह कनेश, धर्मेंद्र चौहान, राहुल डामोर Post navigation आगजनी की घटना में बेजुबान जानवर जल कर हुई खाक, मौके पर नहीं पहुंचे बड़े प्रशासनिक जिम्मेदार अधिकारी कई दिनों से जोबट के डाक घर में काम पड़ा है बंद, दूर दराज से आने वाले ग्रामीण हो रहे परेशान