जितेंद्र वर्मा, जोबट जोबट नगर के खटटाली मार्ग स्थित शासकीय लोक सेवा केन्द्र जोबट को अज्ञात चोरों के द्वारा निशाना बनाया गया बताया जाता है कि अज्ञात चोरो के द्वारा मेन शटर को तोड कर अन्दर के केबिन का दरवाजे का ताला तोड कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया जिसमें शासकीय दस्तावेजों को नुकसान पहुंचाया गया। सूत्रों के अनुसार अलमारी तोड कर उसमे रखी शासकीय राशि 14,560/- नगदी रूपये चोर चुराकर ले गये व कम्प्यूटर सिस्टमों को भी नुकसान पहुंचाया गया वहीं केंद्र में लगे सभी सी सी टीवी कैमरे भी अज्ञात चोरों के द्वारा मोड दिये गये वह केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक सामग्री कोभी नुकसान पहुंचाया गया,बताया जाता है कि घटना की जानकारी लोक सेवा केंद्र के आसपास रहने वाले लोगों के द्वारा केंद्र के ऑपरेटर रवि मेड को दी गई चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही रवि मेडा के द्वारा जोबट पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी। Post navigation जोबट की बालिकाओं ने मिट्टी के गणेश बनाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया शुभ संदेश बड़ा बस स्टेशन पर फिर से बसों का आवागमन शुरू करने की मांग, विधायक को दिया ज्ञापन