अलीराजपुर लाइव के लिए जोबट से सुनील खेडे की रिपोर्ट ।

अलीराजपुर जिले के उदयगढ थाने के पोहा गांव के समीप अब से थोडी देर पहले एक तेज रफ्तार स्कारपियों जीप असंतुलित होकर हादसे का शिकार हो गयी । इस हादसे मे चालक की मोत होना बताई जा रही है हालांकि आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है एक अन्य शख्स घायल है दरअसल अनियंत्रित होकर यह जीप चालीस मीटर तक लुढकती हुई एक बिजली के खंभे से टकराई । घायलों को उदयगढ अस्पताल ले जाते हुए एक की मोत होने की खबर है यह गाडी पारा इलाके की बताई जाती है जोबट एसडीओपी एम एल पुरोहित ने घटना की पुष्टि की है लेकिन मोत की पुष्टि पुलिस की ओर से होना अभी शेष है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *